अभाविप की बड़ी जीत — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की RGPV को तीन हिस्सों में विभाजित करने की घोषणा
भोपाल | कल रतलाम में आयोजित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रांत अधिवेशन के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (RGPV) को तीन हिस्सों में विभाजित करने की ऐतिहासिक घोषणा की।
यह निर्णय मध्यप्रदेश के तकनीकी शिक्षा तंत्र को अधिक सुदृढ़, पारदर्शी एवं सुचारू बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। मुख्यमंत्री की इस घोषणा से लाखों विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक व्यवस्था और प्रशासनिक सुविधाएं मिलेंगी।
यह घोषणा अभाविप के सतत प्रयासों और छात्रहित में किए गए निरंतर संघर्ष की बड़ी सफलता है।
What's Your Reaction?