मंडी बोर्ड की 144वीं बैठक संपन्न, सभी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित

Dec 29, 2025 - 16:32
 0  31
मंडी बोर्ड की 144वीं बैठक संपन्न, सभी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित

भोपाल : मध्य प्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड, भोपाल के संचालक मंडल की 144वीं बैठक आज मंडी बोर्ड मुख्यालय के सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता माननीय अध्यक्ष मंडी बोर्ड एवं कृषि मंत्री मध्य प्रदेश शासन श्री एदल सिंह कंसाना जी ने की।

बैठक में सचिव किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग श्री निशांत बरबड़े, प्रबंध संचालक मंडी बोर्ड श्री कुमार पुरुषोत्तम, पंजीयन सहकारी संस्थाएं विभाग के प्रतिनिधि तथा मंडी बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान विभिन्न महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा की गई, जिन्हें सर्वसम्मति से पारित किया गया। माननीय कृषि मंत्री श्री एदल सिंह कंसाना  ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मंडी प्रांगणों को अधिक कृषक-उन्मुख बनाए जाने के लिए ठोस एवं प्रभावी कार्ययोजना तैयार की जाए, ताकि किसानों को बेहतर सुविधाएं, पारदर्शी विपणन व्यवस्था एवं उचित मूल्य सुनिश्चित हो सके।

श्री कंसाना ने कहा  राज्य सरकार किसानों के हितों की रक्षा और कृषि विपणन व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है तथा मंडी बोर्ड की भूमिका इस दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow