छत्तीसगढ़ बीजेपी की बड़ी बैठक आज, सेवा संकल्प अभियान को लेकर बनेगी रणनीति
रायपुर में आज छत्तीसगढ़ बीजेपी की बड़ी बैठक होगी। सेवा संकल्प अभियान को लेकर होने वाली बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समेत संगठन के नेता शामिल होंगे। अभियान के तहत राष्ट्र स्तर से मिले टॉस्क की जानकारी भी दी जाएगी
रायपुर। छत्तीसगढ़ बीजेपी की आज बड़ी बैठक होने जा रही है। सेवा संकल्प अभियान को लेकर होने वाली इस बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समेत बीजेपी संगठन के प्रमुख नेता शामिल होंगे। बैठक में अभियान को लेकर आगे की रणनीति पर चर्चा की जाएगी।
यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संवैधानिक पद पर 25 वर्ष पूरे होने के मौके पर चलाया जाएगा। बैठक में राष्ट्र स्तर से पार्टी को दिए गए टॉस्क की जानकारी भी प्रदेश के नेताओं और पदाधिकारियों को दी जाएगी।
सेवा संकल्प अभियान को लेकर होगी चर्चा
बीजेपी की बैठक में सेवा संकल्प अभियान को लेकर विस्तार से चर्चा होगी। अभियान के तहत पार्टी की ओर से तय किए गए कार्यक्रमों और गतिविधियों को लेकर प्रदेश स्तर पर तैयारियां की जाएंगी।
बैठक में अभियान को लेकर राष्ट्रीय स्तर से मिले निर्देशों और टॉस्क की जानकारी भी दी जाएगी। इसके बाद प्रदेश में अभियान को आगे बढ़ाने की रणनीति तय की जाएगी।
OP चौधरी को केंद्रीय टोली में मिली जिम्मेदारी
छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी को सेवा संकल्प अभियान की केंद्रीय टोली का सदस्य बनाया गया है। ऐसे में अभियान को लेकर होने वाली इस बैठक को काफी अहम माना जा रहा है।
बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ संगठन के नेता और पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
शाम 6:30 बजे से शुरू होगी बैठक
छत्तीसगढ़ बीजेपी की यह बैठक शाम 6:30 बजे से रात 9 बजे तक चलेगी। करीब ढाई घंटे चलने वाली बैठक में अभियान से जुड़े अलग-अलग मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
बीजेपी की ओर से अभियान को लेकर प्रदेश में किस तरह के कार्यक्रम किए जाएंगे, इसकी रूपरेखा भी बैठक के बाद साफ हो सकती है।
What's Your Reaction?