दलित युवक को पीटा-मुर्गा बनाया और प्राइवेट पार्ट पकड़ने के लिए किया मजबूर
योगेश पाराशर, मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले से एक बार फिर इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश की दबंगई ने कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पैसे के लेनदेन को लेकर आरोपी ने एक दलित युवक को न सिर्फ बेरहमी से पीटा, बल्कि उसे मुर्गा बनाकर अमानवीय हरकत करने पर मजबूर किया। इतना ही नहीं आरोपी ने पूरी घटना का वीडियो भी बनवाया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला अंबाह थाना क्षेत्र का है।
मुरैना के अंबाह थाना क्षेत्र में दबंगई की ये तस्वीरें समाज को झकझोर देने वाली हैं। रेत का पुरा निवासी उई उर्फ धर्मेंद्र तोमर, जो कि पुलिस रिकॉर्ड में आदतन अपराधी बताया जा रहा है, उसने किराए से रहने वाले एक दलित युवक को पैसे समय पर न देने के विवाद में अपने घर बुलाया।
What's Your Reaction?