Bharat Mata Times & : व्यापार और अर्थव्यवस्था

“देशभर में आम हड़ताल: किसान, ट्रेड यूनियन और बिजली कर्मचारी सड़क पर”
किसान संगठनों और 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने गुरुवार को राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल और 'भारत बंद' का आह्वान किया है। इस बंद को आम आदमी पार्टी (AAP) समेत कई विपक्षी दलों ने भी अपना समर्थन दिया है। हालांकि बंद का मिला-जुला असर दिखाई दे रहा है।
पंजाब में भारत-अमेरिका की ट्रेड डील के खिलाफ हड़ताल
पंजाब में भारत और अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील के खिलाफ ट्रेड यूनियन, किसान संगठन और कर्मचारी संगठन आज हड़ताल पर हैं। कई जिलों में इसका मिलाजुला असर देखने मिल रहा है।
कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारी हड़ताल पर हैं, लेकिन रेगुलर कर्मचारी सेवाएं मुहैया करवा रहे हैं। सरकारी विभागों में कामकाज जरूर प्रभावित हो रहा है, लेकिन बिल्कुल बंद नहीं है।बैंकिंग सेवाओं पर ज्यादा असर नहीं
हड़ताल के चलते आम लोगों के मन में सवाल है कि क्या आज बैंक बंद रहेंगे? इसका जवाब है- नहीं। बैंक बंद नहीं हैं और सामान्य दिनों की तरह काम करेंगे। लेकिन हड़ताल के कारण कामकाज की स्पीड पर असर पड़ सकता है।
बैंकों ने ग्राहकों को सलाह दी है कि वे फंड ट्रांसफर, बिल पेमेंट और अकाउंट मॉनिटरिंग जैसे कामों के लिए नेट बैंकिंग और मोबाइल एप का इस्तेमाल करें। ये सेवाएं पूरी तरह से चालू रहेंगी।27 लाख बिजली कर्मचारी और इंजीनियर हड़ताल पर
ऑल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन (AIPEF) के अध्यक्ष शैलेंद्र दुबे ने कहा कि देशभर के करीब 27 लाख बिजली कर्मचारी और इंजीनियर 12 फरवरी को एक दिन की हड़ताल करेंगे। यह हड़ताल निजीकरण, बिजली (संशोधन) विधेयक 2025, प्रस्तावित राष्ट्रीय बिजली नीति 2026 और पुरानी पेंशन योजना की बहाली की मांग को लेकर बुलाई गई है।
उन्होंने कहा कि पहली बार संयुक्त किसान मोर्चा और दस केंद्रीय ट्रेड यूनियन बिजली कर्मचारियों के समर्थन में हड़ताल में शामिल हो रहे हैं। उनका कहना है कि यह स्वतंत्र भारत की सबसे बड़ी औद्योगिक कार्रवाइयों में से एक हो सकती है।
हड़ताल की प्रमुख मांगों में आउटसोर्सिंग पर रोक, नियमित पदों पर सीधी भर्ती और आउटसोर्स कर्मचारियों का नियमितीकरण शामिल है।

भारत ने चीन से विकास पर चर्चा की, UK के साथ MoU किया और रवि नायर को सजा”
. भारत और चीन ने पहली बार रणनीतिक बैठक की
10 फरवरी को भारत और चीन ने पहली बार नई दिल्ली में रणनीतिक बैठक की।
2020 में गलवान घाटी में दोनों देशों के बीच हुई झड़प के बाद ये पहली 'स्‍ट्रैटेजिक' बैठक है।
भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री और चीन के कार्यकारी उप विदेश मंत्री मा झाओशू बैठक में शामिल हुए।
दोनों देशों ने क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा की। साथ ही एक अपडेटेड एयर सर्विसेज एग्रीमेंट को जल्द अंतिम रूप देने की जरूरत पर भी दोनों देश राजी हुए।
बीजिंग ने कहा कि दोनों देशों को एक-दूसरे को ‘राइवल के बजाय कोऑपरेटिव पार्टनर’ और खतरों के बजाय विकास के मौकों के तौर पर देखना चाहिए।
बैठक में दोनों देशों के बीच के संवेदनशील मुद्दों को छोड़कर विकास के मुद्दों पर संबंध बेहतर बनाने की चर्चा हुई।भारत ने यूके, उत्तरी आयरलैंड के साथ MoU साइन किया
10 फरवरी को भारत ने यूनाइटेड किंगडम और उत्तरी आयरलैंड के साथ सोशल सिक्योरिटी से जुड़े एक MoU पर साइन किया।
विदेश सचिव विक्रम मिस्री और भारत में ब्रिटिश हाईकमिश्नर लिंडी कैमरन ने नई दिल्ली में समझौते पर साइन किए।
MoU के तहत दोनों देशों के एम्‍प्‍लॉयर्स एक दूसरे की टेरिटरी यानी क्षेत्र में काम कर रहे लोगों की सोशल सिक्‍योरिटी के लिए काम करेंगे।
भारतीय कंपनियां अक्सर प्रोजेक्ट्स के लिए एम्प्लोईज को ब्रिटेन भेजती हैं। अब तक ऐसे एम्प्लोईज को दोनों देशों की सोशल सिक्योरिटी फॉलो करनी होती थी।
MoU के बाद दोहरे सोशल सिक्योरिटी पेमेंट को खत्म कर दिया गया है, अब दोनों देशों के एम्प्लॉयर्स और क्रॉस-बॉर्डर पर देश एक-दूसरे देशों के नागरिकों को सोशल सिक्योरिटी देंगे।
11 फरवरी को मनसा, गांधीनगर (गुजरात) की एक मजिस्ट्रेट अदालत ने अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड द्वारा दायर आपराधिक मानहानि मामले में पत्रकार रवि नायर को एक साल की जेल की सजा सुनाई और 5,000 रुपए का जुर्माना लगाया है।
रवि को भारतीय दंड संहिता की धारा 499 और 500 के तहत जेल की सजा सुनाई गई है।
अक्टूबर 2020 और जुलाई 2021 के बीच नायर के एक ट्वीट से मानहानि का ये मामला शुरू हुआ था।
अदालत ने कहा है कि नायर की पोस्ट निष्पक्ष नहीं है। भारतीय कानून के तहत आपराधिक मानहानि के दायरे में आती है।

“सोना&चांदी के दाम में गिरावट: 12 फरवरी को सोना 1,175 रुपए और चांदी 5,835 रुपए सस्ता”
सोने-चांदी के दाम में आज 12 फरवरी को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, एक किलो चांदी की कीमत 5,835 रुपए कम होकर 2,60,614 रुपए पर आ गई है। इससे पहले बुधवार को चांदी की कीमत 2,66,449 रुपए किलो थी।
वहीं, आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 1,175 रुपए गिरकर 1,56,147 रुपए पर आ गई है। इससे पहले बुधवार को ये 1,57,322 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। सर्राफा बाजार में 29 जनवरी को सोने ने 1,76,121 रुपए और चांदी ने 3,85,933 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था।43 दिन में सोना ₹22,952 और चांदी ₹30,194 महंगी हुईइस साल अब तक सोने की कीमत 22,952 रुपए बढ़ चुकी है। 31 दिसंबर 2025 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1,33,195 रुपए का था, जो अब 1,56,147 रुपए हो गया है।
वहीं, चांदी 30,194 रुपए महंगी हो गई है। 31 दिसंबर 2025 को एक किलो चांदी की कीमत 2,30,420 रुपए थी, जो अब 2,60,614 रुपए प्रति किलो पहुंच गई है।
2025 में सोना 75% और चांदी 167% महंगी हुई
2025 में सोना 57 हजार रुपए (75%) बढ़ा है। 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 76,162 रुपए का था, जो 31 दिसंबर 2025 को 1,33,195 रुपए हो गया।
चांदी इस दौरान 1.44 लाख रुपए (167%) बढ़ी। 31 दिसंबर 2024 को एक किलो चांदी 86,017 रुपए की थी, जो साल के आखिरी दिन 2,30,420 रुपए प्रति किलो हो गई।
सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें
हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग से पता चलता है कि सोना कितने कैरेट का है।

Stock Market लगातार दूसरे दिन बढ़त के साथ बंद, सेंसेक्स 638 चढ़ा, निफ्टी 206 अंक उछला
मुंबई. सप्ताह के पहले कारोबारी दिन आज सोमवार 22 जनवरी को शेयर बाजार में बढ़त रही. सेंसेक्स 638 अंक चढ़कर 85,567 पर बंद हुआ है. निफ्टी में भी 206 अंक की तेजी रही, ये 26,172 पर बंद हुआ. आज के कारोबार में मेटल और आईटी शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी रही. इसके अलावा बैंक और फार्मा शेयर भी चढ़े हैं.

एशियाई बाजारों में कोरिया का कोस्पी 2.12त्न ऊपर 4,105 पर और जापान का निक्केई इंडेक्स 1.81 प्रतिशत ऊपर 50,402 पर बंद हुआ है. हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.43 प्रतिशत चढ़कर 25,801 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.69 प्रतिशत बढ़कर 3,917 पर बंद हुआ. 19 दिसंबर को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.38 प्रतिशत ऊपर 48,134 पर बंद हुआ था. वहीं, नैस्डेक कंपोजिट में 1.31 प्रतिशत और एसएंडपी 500 में 0.88 प्रतिशत की तेजी रही थी.

शेयर बाजार में 19 दिसंबर को तेजी रही थी. सेंसेक्स 447 अंक चढ़कर 84,929 पर बंद हुआ. निफ्टी में भी 150 अंक की तेजी रही, ये 25,966 के स्तर पर बंद हुआ. सेंसेक्स के सभी 30 शेयरों में से 26 में तेजी और 4 में गिरावट रही.